दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के सेमीफाइनल नंबर-1 में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ग्राउंड-1 में जारी इस मुकाबले में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर हैं। वैभव ने सोमवार को ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में शानदार बैटिंग की।
नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के सेमीफाइनल नंबर-1 में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ग्राउंड-1 में जारी इस मुकाबले में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर हैं। वैभव ने सोमवार को ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में शानदार बैटिंग की। वैभव ने 81 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और सात चौके शामिल रहे।
100-run stand 🙌
Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran with a solid opening stand so far 🤝
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/7eVSb3iuPU
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
पढ़ें :- Duleep Trophy : वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फ्लॉप तो गेंदबाजी में काटा गदर, कप्तान ईशान किशन को लेकर खोला सबसे बड़ा राज
15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक बनाने का मौका था, लेकिन स्पिनर हर्ष दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वो अरशद खान के हाथों कैच आउट हो गए। वैभव यदि शतक बनाते तो वो दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के इतिहास के सबसे युवा सेंचुरियन बन जाते। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम है जिन्होंने 17 साल और 262 दिनों की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। फिर दूसरे ओवर में यश ठाकुर को दो चौके जड़कर उन्होंने मोमेंटम प्राप्त किया। इसके बाद तो वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं दिखा और कमजोर गेंदों पर कड़े प्रहार किए। हालंकि 40 रनों के निजी स्कोर पर वैभव को जीवदान भी मिला, जब यश राठौड़ ने उनका आसान सा कैच टपका दिया।
मुकाबले में टॉस ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह ने 8 चौके की मदद से 88 बॉल पर 60 रन बनाए। आर्यन जुयाल (46 रन) और यश ठाकुर (नाबाद 30 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने दो-दो विकेट झटके।