1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच Ghee खाने से शरीर में होंगे ये बदलाव

Health Tips : रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच Ghee खाने से शरीर में होंगे ये बदलाव

बदलते जमाने के साथ लोग अपने हेल्थ को लेकर   काफी एक्टिव हो रहे हैं। लोग स्वस्थ रहने के लिए कई तरीके के टिप्स  आजमाते हैं । लेकिन आयुर्वेद में एक बेहद आसान और असरदार उपाय बताया गया है- सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी का सेवन। यह न सिर्फ आपकी सेहत को भीतर से मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे दिन के लिए शरीर और मन दोनों को ऊर्जा से भर देता है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बदलते जमाने के साथ लोग अपने हेल्थ को लेकर  काफी एक्टिव हो रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए  लोग कई तरीके के टिप्स  आजमाते हैं । लेकिन आयुर्वेद में एक बेहद आसान और असरदार उपाय बताया गया है- सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी का सेवन। यह न सिर्फ आपकी सेहत को भीतर से मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे दिन के लिए शरीर और मन दोनों को ऊर्जा से भर देता है।

पढ़ें :- Health Tips : हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, जानिए किन 7 लोगों को इससे बनानी चाहिए दूरी

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

घी में प्राकृतिक रूप से ब्यूट्रिक एसिड पाया जाता है, जो  कि पेट और आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे गट हेल्थ यानी आंतों की सेहत को बेहतर बनाता है और पेट की सूजन या जलन को कम करता है। अगर आप खाली  पर घी का सेवन कर  रहे हैं तो पाचन क्रिया बेहतर और कब्ज और गैस  दूर रहती हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

घी का सेवन करने से हमारी आंतों की लाइनिंग यानी भीतरी परत को पोषण मिलता है। यह परत अगर कमजोर हो जाए तो पेट में दर्द, गैस या अपच जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। घी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस परत को ठीक करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

पढ़ें :- New Year 2026: पार्टी की मस्ती न पड़े अगले दिन पर भारी, इन 5 तरीकों से दूर करें हैंगओवर

डायबिटीज वालों के लिए भी गुणकारी

अगर आप मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो खाली पेट घी लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और अचानक से आने वाले ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है।

मूड को बनाता है बेहतर

घी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में सेरोटोनिन जैसे खुश रहने वाले हार्मोन के स्तर को बढ़ाते हैं। इसलिए सुबह घी खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है।

 

पढ़ें :- Health Tips : 2 घंटे की फिल्म से कहीं ज्यादा खतरनाक है 30 सेकंड की रील्स, खोखला कर रही बच्चों का दिमाग

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...