1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Food: मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में इस तरह से ओट्स खाने से शरीर को होते हैं ये गजब के फायदे

Healthy Food: मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में इस तरह से ओट्स खाने से शरीर को होते हैं ये गजब के फायदे

ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स औऱ फाइबर पाचन को बेहतर करता है। इसमें प्रोचीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें ओट्स में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिंंस पायेजाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ओट्स सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स औऱ फाइबर पाचन को बेहतर करता है। इसमें प्रोचीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें ओट्स में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिंंस पायेजाते है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स में फाइबर पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने और आंत के लिए भी फायदेमंद होती है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा अब उग्रवाद नहीं, बल्कि ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप है : फारूक अब्दुल्ला

ओट्स खाने के लिए ये बेस्ट और आसान तरीका है। इसके लिए बस ओट्स को थोड़े से पानी या दूध के साथ मिलाना है और फिर उन्हें रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। ओट्स सारा लिक्विट सोख लेगी, जिससे आपको इसकी बनावट नरम होगी। आप इसे व्यावहारिक रूप से किसी भी चीज के साथ मिला सकते हैं। इसे तुरंत नाश्ते के लिए बनाना बहुत आसान हो जाता है। इसमें कटे हुए फल, चिया बीज, दही मिला सकते हैं।
अगर किसी को पेट से संबंधित दिक्कतें होती है तो उनके लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज,गैस, ब्लोटिंग आदि की दिक्कतें नहीं होती है।

पेट से जुड़ी इन परेशानियों को ठीक करने में फाइबर से भरपूर ओट्स बेहद मददगार है। ओट्स के सेवन से आपका इंटेस्टाइन साफ होता है जिससे आपको कब्ज या गैस की समस्या नहीं होती है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकॉन में बदलने की प्रक्रिया को स्लो कर देते हैं।

अगर आप बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो ऐसे में सबसे ज़रूरी है कि आप अपना डाइट में बदलाव करें और ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करे। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। कोलेस्ट्रल कंट्रोल होने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है। इसमें एंटरोलैक्टोन पाया जाता जो हार्ट की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...