भारत में रविवार को ईद (Eid) का चांद दिख गया है। सोमवार को देशभर में धूमधाम से ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr ) का त्योहार मनाया जाएगा।
नई दिल्ली। भारत में रविवार को ईद (Eid) का चांद दिख गया है। सोमवार को देशभर में धूमधाम से ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr ) का त्योहार मनाया जाएगा। रमजान के बाद का यह दिन विशेष रूप से खुशी और उत्सव का दिन होता है। भारत के अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई दूसरे देशों में ईद-उल-फितर कल मनाई जाएगी।
देशभर में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी तादाद में लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। साथ ही, परंपरागत पकवानों और मिठाइयों का दौर भी शुरू होगा। कई जगहों पर ईद के दिन विशेष मेले भी लगाए जाते हैं, जहां लोग खरीदारी करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देते हैं। ईद-उल-फितर का यह त्योहार दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है और इसे खुशी और धार्मिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
ईद के दिन मुस्लिम घरों में लोग नए कपड़े पहनते हैं और घर पर सेवइयां बनाई जाती हैं। कहा जाता है कि रमजान के माह में रोज रखने एवं इबादत करने के बाद अल्लाह की तरफ से ईद का दिन इनाम के तौर पर दिया गया है। ईद के पहले दिन रविवार को देश भर के बाजारों में ईद की खरीददारी करते लोग दिखाई दिएहै। जम्मू और कश्मीर में ईद के जश्न की तैयारी में जुटे डोडा के लोग कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े है।