1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चुनाव आयोग की टीम भगवंत मान के घर की तलाशी लेने पहुंची, आप बोली-पुलिस और EC में हिम्मत है तो अमित शाह के घर पर करे रेड 

चुनाव आयोग की टीम भगवंत मान के घर की तलाशी लेने पहुंची, आप बोली-पुलिस और EC में हिम्मत है तो अमित शाह के घर पर करे रेड 

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। टीम को फिलहाल अंदर जाने से रोक दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) की टीम तलाशी लेने पहुंची है। कपूरथला हाउस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। टीम को फिलहाल अंदर जाने से रोक दिया गया है।

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोलीं- हम आधुनिक भारत के निर्माण की ओर अग्रसर, देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करें

मान के घर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा कि हमें पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी FST यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। मैं उनसे अनुरोध करने आया हूं कि हमें एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने दिया जाए। पैसे बांटने की शिकायत cVIGIL ऐप पर मिली थी।’

AAP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हार सामने देख, कांप उठी भाजपा। भाजपा की दिल्ली पुलिस पंजाब के CM भगवंत मानजी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं। मगर पुलिस और चुनाव आयोग की आंखों पर तो भाजपाई पट्टी बंधी है।

सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। बीजेपी वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री बीजेपी!दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!”

पढ़ें :- यूपी में 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर राजस्व परिषद ने दी पदोन्नति, आदेश जारी, जानें कितना वेतन मिलेगा

AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपये वोट ख़रीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करे।

पढ़ें :- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

इस बीच, चुनाव आयोग ने कपूरथला हाउस में किसी भी तरह की छापेमारी की खबरों का खंडन किया है। सूत्रों ने  बताया कि छापेमारी जांच एजेंसियों द्वारा की जाती है। यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी भी तरह की जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...