1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को किया तहस नहस

बहराइच में हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को किया तहस नहस

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने तीन घरों को तहस नहस कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ट्रांस गेरुआ के जंगल व नेपाल सीमा के करीब बसे भरथापुर गांव में गुरुवार रात जंगली हाथी ने तीन कच्चे घरों को तहस नहस कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गुरुवार को जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने तीन घरों को तहस नहस कर  दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ट्रांस गेरुआ के जंगल व नेपाल सीमा के करीब बसे भरथापुर गांव में गुरुवार रात जंगली हाथी ने तीन कच्चे घरों को तहस नहस कर दिया।

पढ़ें :- कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए: सीएम योगी

कतर्नियाघाट रेंज के भरथापुर गांव में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात चल रहा है। गुरुवार की रात दो बजे एक टस्कर हाथी गांव में घुस गया। जिसने गांव के तीन ग्रामीणों के घरों को तहस नहस कर दिया।

हाथी को भगाने के लिए गांव के लोग एकत्रित हो गए सभी लोगो ने हाथों में टॉर्च और मशाल लेकर ढोल और थाली बजाते हुए हाथी को भगाया। इस बीच हाथी ने घरों में रखे समानों को भी तोड़ फोड़ दिया। घर में रखे अनाज को भी बिखेर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक योगेश सिंह ने घटना की जांच करते हुए नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट रेंज कार्य़ालय समेत उच्चाधिकारियों को भेजी है।

 

 

पढ़ें :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, लिखा ‘BJP बनाम CJP’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...