1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ESIC Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

ESIC Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कई पोस्ट पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने पार्ट-टाइम एवं फुल-टाइम स्पेशलिस्ट एवं पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर (PGMO) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Employees State Insurance Corporation Recruitment: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने पार्ट-टाइम एवं फुल-टाइम स्पेशलिस्ट एवं पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर (PGMO) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है. ESIC के इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो 1 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए सिर्फ 2 दिन शेष हैं.

आयु सीमा

  • पार्ट-टाइम और फुल-टाइम स्पेशलिस्ट के लिए अधिकतम आयु: 69 वर्ष
  • PGMO पद के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स जो कोई भी ESIC के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

वेतनमान

जिस किसी का भी चयन ESIC के तहत इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर निम्नलिखित भुगतान किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित कैंडिडेट्स को अधिकतम 364 दिनों की अवधि के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा. इस अवधि के पश्चात् अनुबंध बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं होगा तथा कोई स्थाई सेवा का दावा नहीं किया जा सकेगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

अन्य जानकारी

  • कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के दिन अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर उपस्थित होना होगा.

इंटरव्यू की जानकारी 

  • तारीख: 1 अक्टूबर 2024
  • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • स्थल: चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, ईएसआईएस अस्पताल, होटगी रोड, सोलापुर, 413003

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...