1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Sharda Sinha health update: फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने शेयर किया अपडेट

Sharda Sinha health update: फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने शेयर किया अपडेट

बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली के एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती हैं। शारदा सिन्हा की तबियत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। आज मंगलवार को सिंगर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके सेहत से जुड़ा अपडेट दिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा (Famous folk singer Sharda Sinha) दिल्ली के एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती हैं। शारदा सिन्हा की तबियत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। आज मंगलवार को सिंगर शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके सेहत से जुड़ा अपडेट दिया है।

पढ़ें :- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे 'श्रीराम' के भजन, Ramayana Part 1 का रनटाइम 30 मिनट हुआ कम

अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक पर लाइव आकर बड़ी जानकारी दी। कहा कि मां ठीक हैं। मैंने दूर से बोलकर देखा तो उनकी आंख की पुतली थोड़ी सी हिली। मुझे लगा कि वो अंदर से लड़ रही हैं।

अंशुमान ने कहा कि छठ का वक्त है। आज नहाय खाय का दिन है और हम सब मां के गाने सुन-सुन के पर्व मनाते थे। ये ठानिए कि छठ का हर जो डाला है उसमें एक दुआ मां के लिए हो। कुछ प्रसाद मां के लिए हो। उन्होंने जो सेवा दी है उसका सम्मान करिए।

अंशुमान सिन्हा ने फेसबुक लाइव में कहा कि कल रात मैंने मां की आंख को बंद देखा था तो थोड़ा घबराया जरूर था। अभी आंख थोड़ी खुली थी। आंखों की जो पुतली होती है तो वह थोड़ी हिली है। मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मैं इनसे बात करूंगा तो सुनेंगी? तो डॉक्टर ने कहा कि आप बात करें।

तो मैं मां के पास गया कि प्रधानमंत्री जी का फोन आया था। सुन रही हैं? आप चिंता मत करिए। दूर से बोलकर देखा तो उनकी आंख की पुतली थोड़ी सी हिली। मुझे लगा कि वो अंदर से लड़ रही हैं। उधर दूसरी ओर सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर को लेकर अंशुमान ने दुख जताया।

पढ़ें :- बी.आर चोपड़ा दूरदर्शन पर लाए थे सदी का सबसे हॉरर शो, झुंड बनाकर टॉयलेट जाते थे बच्चे

कहा कि आप लोग पॉजिटिव न्यूज़ की तरफ रहिए। गलत न्यूज़ को मत देखिए। कुछ लोग मेरी जानकारी में हैं जिनको गलत न्यूज़ फैलाने में मजा आता है। ये वक्त निगेटिव न्यूज़ फैलाने का नहीं है। वो (शारदा सिन्हा) जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। जो होगा मैं खुद अपडेट दूंगा। मां अभी हैं और वो लड़ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...