1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फेमस सिंगर का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें

फेमस सिंगर का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें

डियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनका भयानक एक्सीडेंट को गया है। एक्सीडेंट के बाद की फोटो भी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सिंगर के एक्सीडेंट की खबर आई यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगा दी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनका भयानक एक्सीडेंट को गया है। एक्सीडेंट के बाद की फोटो भी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सिंगर के एक्सीडेंट की खबर आई यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगा दी।

पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये

हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। उनके एक्सीडेंट की फोटो के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी हालत कितनी नाजुक बनी हुई है। पवनदीप राजन का एक्सीडेंट सोमवार को सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद में हुआ है। उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं है।


वायरल हुए वीडियो में उनकी हालत गंभीर दिखाई दे रही है। वह होश में नहीं हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। पवनदीप राजन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2015 में रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन 1’ भी जीता था और उसी से उनके म्यूजिक करियर की शुरुआत हुई थी। साथ ही वह इंडियन आइडल 12 के भी विजेता बने थे और उन्होंने शो के जज को भी अपनी आवाज का दीवाना बना था। उनके चाहने वालो की कमी नहीं है। लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...