1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Farmer’s murder: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Farmer’s murder: खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे किसान घनश्याम सैनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में जानवरों से फसल की रखवाली कर रहे किसान घनश्याम सैनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पढ़ें :- Video Viral : पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़ 3 शूटर ढेर,पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO जख्मी, परिजनों का हंगामा-तोड़फोड़

दरअसल, पाकबड़ा के बड़ा मंदिर सैनियों वाली बस्ती का रहने वाला घनश्याम सैनी ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की फसल उगाता है। घनश्याम सैनी जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत में ही सोता था। बीती रात भी किसान घनश्याम खेत में फसल की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह सवेरे जब घनश्याम घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसको फोन किया।

पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज

फोन बंद होने पर जब परिजन खेत में पहुंचे तो घनश्याम सैनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। खौफनाक मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पढ़ें :- यूपी में ग्राम प्रधानों का बतौर प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव!

रिपोर्ट – रूपक त्यागी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...