1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Father’s Day Special: आज खास मौके पर ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर रागी के आटे का केक

Father’s Day Special: आज खास मौके पर ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर रागी के आटे का केक

आज 16 जून को फादर्स डे के मौकेे पर आज हम आपको सेहत और स्वाद से भरपूर रागी का केक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपने हाथोंं से तैयार करके अपने पिता को सरप्राइज दे सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 16 जून को फादर्स डे के मौकेे पर आज हम आपको सेहत और स्वाद से भरपूर रागी का केक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपने हाथोंं से तैयार करके अपने पिता को सरप्राइज दे सकते हैं। रागी में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो सेेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते है रागी के आटे का केक बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रागी के आटे का केक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

रागी का आटा- 1 कप
गेहूं का आटा- 1 कप
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
कोको पाउडर- ½ कप
चीनी- 2 कप
बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
दूध- 2 कप
नमक- एक चुटकी
फ्रेश क्रीम- 200 मिली
डार्क चॉकलेट-200 ग्राम
वनीला एसेंस- 2 चम्मच
मक्खन- एक कप पिघला हुआ

रागी के आटे का  केक बनाने का तरीका

एक बाउल में सभी सूखी सामग्रियों को डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर दूध, वनीला एसेंस और पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कोशिश करें कि बैटर में कोई गांठ न रहे और साथ ही, केक टिन को बटर पेपर से लाइन करें। फिर ओवन को 180 सेल्सियस पर प्रीहीट करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

फिर तैयार टिन में केक का बैटर डालकर हवा के बुलबुले हटाने के लिए इसे धीरे से टैप करें। फिर करीब आधे घंटे तक बेक करें।
जब बेक हो जाए, तो चाकू की मदद से चेक करें और फिर केक को मोल्ड से बाहर निकालें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।

इस बीच फ्रेश क्रीम गर्म करें, लगातार चलाते हुए उबाल आने दें। जब एक उबाल आ जाए, तो आंच बंद कर दें और फिर कटे हुए चॉकलेट के टुकड़े डालें। गैस बंद कर दें और जब चॉकलेट ठंडी हो जाए, तो केक के ऊपर डालकर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...