1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. February Trigrahi Yoga : फरवरी में बन रहा है त्रिग्रही योग , ये ग्रह बदलेंगे करवट

February Trigrahi Yoga : फरवरी में बन रहा है त्रिग्रही योग , ये ग्रह बदलेंगे करवट

ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ता है। फरवरी माह में कुछ ग्रहों की चाल बदलने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

February Trigrahi Yoga : ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ता है। फरवरी माह में कुछ ग्रहों की चाल बदलने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। 1 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करेंगे, जिसमें बुध का मकर राशि में गोचर 1 फरवरी को होगा और 8 फरवरी को वह इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। वहीं, मंगल ग्रह 5 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 11 फरवरी को शनि अस्त हो रहे हैं। शुक्र भी 12 फरवरी से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कई सारे परिवर्तन और योग बनने वाले हैं। आइये जानते है ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव किन राशियों पर प्रड़ेगा।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध अष्टम भाव में रहने वाले हैं। साथ ही बुध के अस्त होने से बनते कार्यों में रुकावट पैदा हो सकती है। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को फरवरी के महीने में कार्य व्यापार में विशेष उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में आखिर में आपको शुभ कार्यों में धन खर्च करना पड़ सकता है। आप वाहन आदि खरीदने का बेचने के योग भी बन सकते हैं। आपका शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को फरवरी के महीने में छिपी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी न किसी बाच को लेकर आपको गुप्त चिंता रहेगी। सूर्य और शनि योग होने से क्रोध अधिक रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। तभी आपको लाभ मिलेगा और उन्नति मिलने की संभावना है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को मानसिक तनाव रहेगा। व्यवसाय में आपको संघर्ष और परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि, संघर्ष के बाद ही आपको धन लाभ मिलेगा। तनाव या मतभेद भी हो सकता है। मतभेद हो सकता है। इस अवधि में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...