1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. जाने क्या है कृति सेनन का रिलेशनशिप को लेकर सीक्रेट फ्यूचर प्लान?

जाने क्या है कृति सेनन का रिलेशनशिप को लेकर सीक्रेट फ्यूचर प्लान?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन वर्तमान में फिल्म कॉकटेल 2 की सफलता को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां समेट रही हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन वर्तमान में फिल्म कॉकटेल 2 की सफलता को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां समेट रही हैं।

पढ़ें :- शादी की अनोखी परंपरा, आखिर एक ही थाली में क्यों भोजन करते हैं दूल्हा-दुल्हन? जाने रहस्य

आपको बता दे कि बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ कृति सेनन का नाम बहुत लंबे समय से जुड़ा हुआ है। इसी बीच कृति ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने मीडिया से क्या कहा आइए जानते हैं इसके बारे में—

रिलेशनशिप पर बोलीं कृति

हाल ही में कृति ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े सवाल पर एक इंटरव्यू में कहा कि यह रिश्ता मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है, फिर वो मेरी व्यक्तिगत जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिसे मैं जानबूझकर अपने प्रशंसकों के बीच साझा करती हूं। इसके अलावा अपने परिवार से जुड़े कुछ पल भी मैं शेयर करती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में ज्यादा बाते तब तक नहीं करूंगी जब तक मैं शादी नहीं कर लेती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे अपनी निजी जिंदगी का 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा बचाकर रखना पड़ता है। कृति ने कहा कि कुछ चीजें सिर्फ मेरे और मेरे करीबी लोगों के लिए हैं और उनके बीच मैं हर चीज के बारे में बातें करती हूं। फिलहाल, मैं ना ही कुछ स्वीकार करूंगी, न किसी बात से मना करूंगी।

कृति की अगली फिल्म

पढ़ें :- 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष CA बने लक्ष्मणन मय्यप्पन, जानिए सफलता की पूरी कहानी

वर्तमान में कृति सेनन की कोई अपकमिंग मूवी चर्चा में नहीं है। लेकिन हाल ही में कृति ने ‘तेरे इश्क’और ‘कॉकटेल 2’ जैसी दो बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘डॉन 3’ जैसी फिल्म में उन्हें कास्ट किया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...