1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में देर रात लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Video: लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में देर रात लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लांउज में आग लगने से हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। मीडिया रिपोरट्स के अनुसार हादसे के वक्त वीवीआईपी लांउज में कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा होते टल गया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लांउज में आग लगने से हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। मीडिया रिपोरट्स के अनुसार हादसे के वक्त वीवीआईपी लांउज में कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा होते टल गया।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

लाउंज में रखा समान और फाल सिलिंग जलकर राख हो गई। एफएसओ सरोजनीनगर सुमित के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार की रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट कंट्रोल रुम से दी गई।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

आनन फानन में सूचना पाकर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फोम टेंडर की मदद से आग को काबू करने का प्रयास किया गया। लाउंज में आग लगने के साथ ही काफी धुआं भर गया था। जिसके कारण राहत कार्य में परेशानी होने लगी। दमकल कर्मचारी बीए सेट का प्रयोग कर किसी तरह लाउंज में दाखिल हुए। इस बीच सीएफओ मंगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...