1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Floods In Nigeria : नाइजीरिया में बाढ़ ने मचाई तबाही से अस्त-व्यस्त हुआ जीवन , 21 लोगों की मौत , 10 लापता

Floods In Nigeria : नाइजीरिया में बाढ़ ने मचाई तबाही से अस्त-व्यस्त हुआ जीवन , 21 लोगों की मौत , 10 लापता

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर प्रांत (North-Central Niger Province) में मूसलाधार बारिश ने तबबाही मचा दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Floods In Nigeria : नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर प्रांत (North-Central Niger Province) में मूसलाधार बारिश ने तबबाही मचा दी है। भारी वर्षा के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है और अन्य 10 लापता हैं। इस बीच शवों की तलाश जारी है। गोताखोरों और स्वयंसेवकों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को बचाया, जिनका अस्पताल में “घाव और सदमे” के लिए इलाज चल रहा था।

पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

खबरों के अनुसार, नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (Niger State Emergency Management Agency) के प्रमुख इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने मोक्वा क्षेत्र में भीषण तबाही मचायी, लेकिन तीन लोगों को बचा लिया गया। न्होंने कहा कि 50 से अधिक आवासीय घर जलमग्न हो गए या फिर बह गये, जिनमें कुछ लोगों के अभी भी फंसे रहने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि लापता 10 लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

नाइजीरिया में हर बरसात के मौसम में बाढ़ आती है, जो मई से नवंबर के बीच चलती है।

बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान के दौरान बोलते हुए उमर ने सरकार के सभी स्तरों से नदी क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों, बांधों और बाढ़ प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आग्रह किया।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...