1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सिडनी अटैक में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे, ऐसी बचाई जान

सिडनी अटैक में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे, ऐसी बचाई जान

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। इस आतंकी हमले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छुपकर अपनी जान बचाई है।

पढ़ें :- IND vs WI : वैभव सूर्यवंशी OUT, अर्शदीप-नीतीश IN; एशियन गेम्स के बाद कप्तान करेंगे प्लेइंग XI में बड़े बदलाव

गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया है। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है। उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

बॉन्डी बीच पर हुई सामूहिक गोलीबारी की घटना के बाद मेलबर्न में आयोजित होने वाला हनुक्का फेस्टिवल रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी यहूदी समुदाय से जुड़े एक वकालती संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...