1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मानव तस्करी की आशंका में एक नेपाली युवती सहित चार गिरफ्तार

मानव तस्करी की आशंका में एक नेपाली युवती सहित चार गिरफ्तार

मानव तस्करी की आशंका में एक नेपाली युवती सहित चार गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल -भारत सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर एक बार फिर मानव तस्करी के मामले में चर्चा में है। नेपाल पुलिस ने नेपाल से भारतीय सीमा में लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल है।

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

नेपाल पुलिस के अनुसार, इन चारों को रूपंदेही जिले के कालिदाह गांव पालिका के पास भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि यह गिरोह नेपाली युवतियों को बहला-फुसलाकर भारत ले जाकर उन्हें देह व्यापार जैसे गलत कार्यों में धकेलने का काम करता है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

गीता गौड़ (38) और नेहा पांडे (19) — निवासी: कुमार बलुआ गांव, कैंपियरगंज, गोरखपुर (उ.प्र.)

प्रमोद कुमार धोबी — निवासी: कुंवर वंदोह गांव, कैंपियरगंज, गोरखपुर (उ.प्र.)

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा, बोले-'मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं...', कह दी ये बड़ी बात

निर्मला लोध — निवासी: वार्ड नंबर 6, गैड़हवा गांव पालिका, रूपंदेही (नेपाल)

पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इनके पीछे एक संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। इस बात की पुष्टि करते हुए प्रहरी नायब उपरीक्षक सूरज कार्की ने कहा कि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए छानबीन जारी है।

भारतीय सीमा में फिर सक्रिय हुए मानव तस्कर:

सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ महीनों में सोनौली बॉर्डर से मानव तस्करी की गतिविधियां दोबारा तेज हो गई हैं। नेपाल की निर्धन व ग्रामीण पृष्ठभूमि की युवतियों को रोजगार या शादी का झांसा देकर तस्करी के जरिए भारत लाया जाता है, जहां उन्हें शोषण और अपराध की दुनिया में धकेल दिया जाता है।

भारतीय पुलिस की उदासीनता पर सवाल:

पढ़ें :- सोनौली:बस की भीषण टक्कर में इब्राहिम अंसारी की मौत, ग्रामीणों का उबाल—हाईवे घंटों रहा बंद

जहां नेपाल पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और नियमित कार्रवाई कर रही है, वहीं भारतीय सीमा की ओर से अब तक कोई ठोस प्रयास या गंभीरता नहीं दिखाई गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

जनता की मांग:

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए:

संयुक्त गश्त शुरू की जाए

मानव तस्करी विरोधी टास्क फोर्स बनाई जाए

बॉर्डर क्षेत्र में सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए

पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए तस्करों पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...