1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. France heatwave :  फ्रांस में हीटवेव ने ली लाखों मुर्गियों की जान , हालात मौसम में आ रहे बदलावों की चेतावनी दे रहे हैं

France heatwave :  फ्रांस में हीटवेव ने ली लाखों मुर्गियों की जान , हालात मौसम में आ रहे बदलावों की चेतावनी दे रहे हैं

फ्रांस में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया वहीं वेजुबानों के लिए आफत बन आयी है। खबरों के अनुसार, गर्मी ने देश के पोल्ट्री फार्मों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

France heatwave :  फ्रांस में पड़ रही भीषण गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया वहीं वेजुबानों के लिए आफत बन आयी है। खबरों के अनुसार, गर्मी ने देश के पोल्ट्री फार्मों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। आग बरसते इस मौसम में देश के कई हिस्सों में तापमान इतना बढ़ गया कि लाखों मुर्गिया गर्मी सहन नहीं कर सकीं और उनकी मौत हो गई। हालात तो ऐसे बन गए हैं कि मृत पक्षियों को उठाने वाली सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ रही ऐसी खतरनाक गर्मी (Dangerous heat) के पीछे ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के साथ अल-नीनो जैसी मौसमी घटनाओं की भी भूमिका हो सकती है।

पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

खबरों के अनुसार, फ्रांस के दो बड़े पोल्ट्री उत्पादक क्षेत्र (Poultry-producing region) ब्रिटनी (Brittany) और पेज़ द ला लॉयर (Pays de la Loire) सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ये दोनों इलाके मिलकर फ्रांस की करीब 60 फीसदी पोल्ट्री आबादी (Poultry population) का उत्पादन करते हैं।

पोल्ट्री संगठनों के अनुसार, अब तक कई लाख मुर्गियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अंतिम आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। कुछ किसानों का कहना है कि जहां सामान दिनों में एक-दो पक्षियों की मौत होती थी, वहीं इस गर्मी में कुछ ही दिनों के भीतर सैकड़ों मुर्गियां मर गईं।

आमतौर पर मृत पशु-पक्षियों को विशेष केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन इस बार मौतों की संख्या इतनी ज्यादा है कि पूरी व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

पढ़ें :- Viral Video : देखें कयामत का लाइव मंजर...ताश के पत्तों की तरह ढहा ग्रीनलैंड का विशाल ग्लेशियर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...