1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. France to ban Islamic abayas :इस देश में ‘अबाया’ पर  बड़ा फैसल़ा,स्कूलों में पहनने पर लगेगी रोक

France to ban Islamic abayas :इस देश में ‘अबाया’ पर  बड़ा फैसल़ा,स्कूलों में पहनने पर लगेगी रोक

पहनावे को लेकर तरह तरह की पाबंदियों के बीच फ्रांस में एक बड़ा फैसला आया है। फ्रांस ने एक अहम फैसले के तहत मुसलमान छात्राओं की तरफ से पहने जाने वाले अबाया को बैन कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

France to ban Islamic abayas : पहनावे को लेकर तरह तरह की पाबंदियों के बीच फ्रांस में एक बड़ा फैसला आया है। फ्रांस ने एक अहम फैसले के तहत मुसलमान छात्राओं की तरफ से पहने जाने वाले अबाया को बैन कर दिया है। यह नया नियम चार सितंबर से लागू होगा। सरकार ने अपने फैसले पर कहा है कि यह ड्रेस शिक्षा में कड़े धर्मनिरपेक्ष कानूनों का उल्लंघन करती है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

खबरों के अनुसार, फ्रांस के  शिक्षा मंत्री गेब्रियल अतल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘अब स्कूल में अबाया पहनना संभव नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि वह 4 सितंबर को कक्षाएं दोबारा शुरू होने से पहले राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल के प्रमुखों के लिए नियम जारी कर देंगे। यह कदम फ्रांसीसी स्कूलों में अबाया पहनने पर महीनों की बहस के बाद आया है। यहां महिलाओं के इस्लामिक हेडस्कार्फ़ पहनने पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। फ्रांस ने राज्य के स्कूलों और सरकारी भवनों में धार्मिक संकेतों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल,फ्रांस के स्कूलों में अबाया पहनकर आने वाली लड़कियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस पहनावे की वजह से यहां पर बड़े स्‍तर पर राजनीतिक मतभेद भी पैदा हो गए हैं। फ्रांस की राजनीति में इन मतभेदों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जहां दक्षिणपंथी पार्टियां इस पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दे रही थीं , वहीं लेफ्ट विंग का कहना था कि इस तरह के फैसले मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों पर चिंता जाहिर करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...