1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Free Air Tags: कार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए फ्री में बांटे जा रहे एयर टैग्स; इस शहर से जुड़ा मामला

Free Air Tags: कार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए फ्री में बांटे जा रहे एयर टैग्स; इस शहर से जुड़ा मामला

Free Air Tags: एपल, रिलायंस जियो और सैमसंग जैसे दिग्गज ब्रांड अपने-अपने एयर टैग्स लॉन्च कर चुके हैं, जोकि खोए हुए सामान को तलाशने में भी मदद करता है। इन टैग्स की कीमत मार्केट में हजारों रुपये में है। लेकिन, अमेरिका के एक शहर में ये एयर टैग्स फ्री में बांटे जा रहे हैं। ताकि चोरी की घटनाएं कम हो सकें।

By Abhimanyu 
Updated Date

Free Air Tags: एपल, रिलायंस जियो और सैमसंग जैसे दिग्गज ब्रांड अपने-अपने एयर टैग्स लॉन्च कर चुके हैं, जोकि खोए हुए सामान को तलाशने में भी मदद करता है। इन टैग्स की कीमत मार्केट में हजारों रुपये में है। लेकिन, अमेरिका के एक शहर में ये एयर टैग्स फ्री में बांटे जा रहे हैं। ताकि चोरी की घटनाएं कम हो सकें।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

दरअसल, अमेरिका के डेनवर शहर में पिछले कुछ समय में डेनवर में कार चोरी की घटनाए तेजी से बढ़ी हैं। यहां के लोग कार चोरी से काफी परेशान हैं। ऐसे में स्थानीय पुलिस लोगों को फ्री में एयर टैग बांट रही है। जिससे चोरों को पकड़कर चोरी की घटनाओं में लगाम लगायी जा सके। पुलिस लोगों को सैमसंग के स्मार्टटैग्स और अन्य कंपनियों के एयर टैग्स फ्री में दे रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोलोराडो आटो थेफ्ट प्रीवेंशन अथॉरिटी के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत पुलिस 450 लोगों को एयरटैग्स और स्मार्ट टैग्स बांटेगी। जिससे कार चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। इस दौरान लोगों को दिए जा रहे स्मार्ट टैग्स और एयरटैग्स की डायरेक्ट एक्सेस सिर्फ पुलिस के पास ही रहेगा। कोई भी अपनी मर्जी से कंट्रोल नहीं कर पाएगा।

बता दें कि स्मार्ट टैग्स या एयर टैग को किसी भी समान पर लगाकर उसे आप आसानी से अपने फोन या फिर लैपटॉप की मदद से ट्रैक किया जा सकता हैं। इस फीचर की मदद से अब डेनवर शहर की पुलिस चोरी हुई कारों का पता लगाएगी।

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...