1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गजेन्द्र सिंह शेखावत, बोले-भाजपा, भगवान, भरोसा और भजनलाल सबकी राशि है एक, इसीलिए राजस्थान में हो रही है शानदार बारिश

गजेन्द्र सिंह शेखावत, बोले-भाजपा, भगवान, भरोसा और भजनलाल सबकी राशि है एक, इसीलिए राजस्थान में हो रही है शानदार बारिश

केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री (Union Minister of Culture and Tourism) और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) अपनी शेर-ओ-शायरी और कांग्रेस व अशोक गहलोत पर कसे जाने वाले तंज को लेकर खास चर्चा में रहते हैं। शेखावत ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसते हुए राजस्थान (Rajasthan) में ज्यादा बारिश होने का राज खोला है।

By santosh singh 
Updated Date

जोधपुर। केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री (Union Minister of Culture and Tourism) और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) अपनी शेर-ओ-शायरी और कांग्रेस व अशोक गहलोत पर कसे जाने वाले तंज को लेकर खास चर्चा में रहते हैं। शेखावत ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसते हुए राजस्थान (Rajasthan) में ज्यादा बारिश होने का राज खोला है। शेखावत ने कहा कि भाजपा, भगवान, भरोसा और सीएम भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) सबकी एक ही राशि है। भाजपा (BJP) के राज में सुकाल आता है, लेकिन कांग्रेस और काल की राशि एक है। जब कांग्रेस की सरकार होती है तो काल का साया छा जाता है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

शेखावत का यह बयान सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है। शेखावत ने यह बयान रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट (Jodhpur Airport) पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। इस दौरान शेखावत ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकती।

कांग्रेस की सोच और गहलोत के निजी विचारों में अंतर आना चाहिए सामने 

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जो एफिडेविट रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए दाखिल किया था उस पर अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कांग्रेस पार्टी को देश को जवाब देना चाहिए। शेखावत ने दो टूक कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के निजी विचारों में क्या अंतर है? यह भी देश के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...