1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक बिना टोल यात्री भर सकेंगे फर्राटा, सीएम योगी का बड़ा तोहफा

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक बिना टोल यात्री भर सकेंगे फर्राटा, सीएम योगी का बड़ा तोहफा

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway)  पर यात्रा संचालन से 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने की है। इसको लेकर यूपीडा (UPIDA) ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर (M/s IRB Infrastructure) और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर (M/s Adani Infrastructure) को निर्देशित कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, कहा-UP को सपा और उसके सहयोगियों से रहना है सावधान

यह आदेश अंतिम प्रमाणपत्र के बाद जारी किया गया है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT (टोल) आधार पर किया गया है। इसके तहत कन्सेशनायर को 27 वर्षों की रियायत अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार है। 15 दिन की टोल छूट की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार/यूपीडा (UPIDA) द्वारा कन्सेशनायर को की जाएगी। बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...