HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गौतम अडाणी 2 अरब डॉलर के रिश्वत कांड में फंसे! अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी

गौतम अडाणी 2 अरब डॉलर के रिश्वत कांड में फंसे! अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप, गिरफ्तारी वारंट जारी

अडानी समूह (Adani Group) के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) और सात अन्य पर 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी और रिश्वत कांड में शामिल होने के आरोप तय हुए हैं। जिसमें आरोप लगाया गया है कि समूह ने अरबों डॉलर का मुनाफा कमाने के लिए सौर ऊर्जा अनुबंध (Solar Energy Contract) हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gautam Adani Bribery Case : दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी (Big industrialist Gautam Adani) पर अमेरिका में कथित 250 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी और रिश्वत मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी समूह (Adani Group) के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) और सात अन्य पर 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी और रिश्वत कांड में शामिल होने के आरोप तय हुए हैं। जिसमें आरोप लगाया गया है कि समूह ने अरबों डॉलर का मुनाफा कमाने के लिए सौर ऊर्जा अनुबंध (Solar Energy Contract) हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी।

पढ़ें :- Hindenburg Research Shuts Down: अडानी को अरबों की चपत लगाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने की शट डाउन की घोषणा, मकसद हुआ पूरा!

अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (US Foreign Corrupt Practices Act) के तहत अडानी और उनके सहयोगियों पर 3 अरब डॉलर से अधिक के लोन और बांड प्राप्त करने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। अभियोजकों का दावा है कि साजिशकर्ताओं ने अडानी के लिए “न्यूमेरो यूनो” और “द बिग मैन” जैसे कोड नामों का इस्तेमाल किया। अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी (Sagar Adani) और अन्य गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल लिसा एच मिलर (Deputy Assistant Attorney General Lisa H Miller) ने कहा कि यह मामला भारत सरकार के अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत देने, निवेशकों और बैंकों से झूठ बोलने और न्याय में बाधा डालने से संबंधित है। अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने भी सिविल आरोप दायर किए हैं, जिससे अडानी समूह (Adani Group)  की कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

फ़िलहाल इस मामले पर समूह की और से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन एक बात तो साफ है कि ये मामला अडानी के लिए एक और बड़ा झटका है। इससे पहले जनवरी 2023 में उन्हें हिंडनबर्ग रिसर्च के स्टॉक हेरफेर और टैक्स लाभ के दुरुपयोग के आरोपों का सामना करना पड़ा था। उस रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप (Adani Group)  की मार्केट वैल्यू 150 अरब डॉलर गिर गई। हालांकि कंपनी ने आरोपों का खंडन किया था।

पढ़ें :- गीता प्रेस के सहयोग से ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क अर्पित करेंगे गौतम अडानी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...