1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. GIS-2025 : पीएम मोदी,बोले-वैश्विक संस्थाएं भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सोलर पॉवर का सुपरपॉवर कहती हैं, जो हमारी ताकत है

GIS-2025 : पीएम मोदी,बोले-वैश्विक संस्थाएं भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सोलर पॉवर का सुपरपॉवर कहती हैं, जो हमारी ताकत है

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कुछ दिन पहले ही विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था (Fastest Growing Economy ) बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की एक संस्था ने भारत को सोलर पॉवर (Solar Power) का सुपरपॉवर (Superpower) कहा था।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कुछ दिन पहले ही विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था (Fastest Growing Economy ) बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की एक संस्था ने भारत को सोलर पॉवर (Solar Power) का सुपरपॉवर (Superpower) कहा था।
भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी आशावादी (Optimistic) है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर संस्थान (Institutions) इन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।

पढ़ें :- Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी हटाई, एक जुलाई से लागू होगा नियम

ये बातें पीएम नरेन्द्र मोदी ने भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश का यही समय सही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं। विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों के एग्जाम हैं।

उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय क्लेश हो रहा था। उसके कारण संभावना थी कि सिक्युरिटी के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं और बच्चों को परीक्षा के लिए जाने में कठिनाई हो जाए। ये कठिनाई न हो, बच्चे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसके कारण मैंने निकलने में ही 10-15 मिनट की देरी कर दी। विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी ऑप्टिमिस्टिक है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर इंस्टीट्यूशन इन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में उछाल का दौर देखा

पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी

बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जो देश के 2 बड़े शहरों को जोड़ रहा है, उसका बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ मध्य प्रदेश को मुंबई के पोर्ट्स के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ नार्थ इंडिया के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है। पीएम ने कहा- हम सभी जानते हैं कि औद्योगिक विकास के लिए वॉटर सिक्युरिटी होना कितना जरुरी है। इसके लिए हम एक तरफ वॉटर कंजर्वेशन पर बल दे रहे हैं। दूसरी तरफ हम रिवर लिंकिंग का मिशन लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य (5th largest state) है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के शीर्ष के राज्यों में है।खनिज Minerals के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना (potential) है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के पांचवा सबसे बड़ा राज्यों में ला सकता है।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...