1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Crash : 12 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?

Gold-Silver Price Crash : 12 हजार से ज्यादा टूटा सोना, चांदी की कीमत 2 लाख पहुंची और अब कितना गिरेगा भाव?

सोना-चांदी (Gold-Silver) में 23 मार्च को सुबह से ही गिरावट (Price Crash) देखी जा रही है। दोपहर 12 बजे तक सोने और चांदी में ऐसी गिरावट आई कि दोनों में ही अब लोअर सर्किट (Gold Silver lower Circult) लग चुका है। 12.11 बजे 1 किलो चांदी में लगभग 25 हजार रुपये की गिरावट (Silver Price Crash) है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना-चांदी (Gold-Silver) में 23 मार्च को सुबह से ही गिरावट (Price Crash) देखी जा रही है। दोपहर 12 बजे तक सोने और चांदी में ऐसी गिरावट आई कि दोनों में ही अब लोअर सर्किट (Gold Silver lower Circult) लग चुका है। 12.11 बजे 1 किलो चांदी में लगभग 25 हजार रुपये की गिरावट (Silver Price Crash) है। इसके साथ ही सोने (Gold Price Crash) में भी 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, चांदी 31800 टूटी और सोना 4800 रुपये हुआ सस्ता

चांदी में लगातार गिरावट जारी

खबर लिखे जाने तक चांदी में 26 हजार से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। दोपहर 12.21 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,05,630 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,22,479 रुपये प्रति किलो का हाई और 2,04,723 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है। चांदी में अब तक 11.27 फीसदी की गिरावट है।

सोने 12 हजार से ज्यादा गिरा

दोपहर 12.24 बजे तक सोने में 12,833 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। अभी 10 ग्राम सोने का भाव 1,31,659 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,40,158 रुपये प्रति किलो का हाई और 1,31,647 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

सोना-चांदी और कितना गिरेगा?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है।

सोना- 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी- 1,75,000 रुपये प्रति किलो

अजय केडिया की मानें तो अगर ऐसी ही गिरावट जारी रही तो सोना 1,15,000 रुपये के आसपास पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व में युद्ध रहेगा, तब तक ऐसी गिरावट चलती रहेगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे जाकर 1,75,000 रुपये पर सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने भी सोने और चांदी को लेकर नया सपोर्टिंग प्राइस दिया है। अनुज गुप्ता की मानें तो

पढ़ें :- US-China Trade Deal : कीमती धातु खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, गोल्ड 2000 रुपये टूटा, चांदी 1600 फिसली

सोना- 1,15,000 रुपया (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3450–3500) तक पहुंच सकता है।
चांदी $50 (लगभग 1,75,000 रुपया MCX) की ओर गिर सकती है।
अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय सबसे अच्छा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...