1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

Gold-Silver Price Today : बजट (Budget) से पहले सोना-चांदी (Gold-Silver)  की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला है। बजट के दिन शेयर बाजार (Stock Market) के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold-Silver Price Today : बजट (Budget) से पहले सोना-चांदी (Gold-Silver)  की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला है। बजट के दिन शेयर बाजार (Stock Market) के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं। बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा झटका लगा। 1 किलो चांदी का भाव अचानक 27,000 रुपये तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। वहीं सोना भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा और सोने के दाम में 13,000 रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट 2026-27 (Union Budget 2026-27) से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

पढ़ें :- Gold Silver rate : सोना भी धड़ाम , चांदी लुढ़की , जानिए आज के रेट

इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी (Gold-Silver)  की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।

चांदी की गिरावट कैसी रही?

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी (Gold-Silver)   बुरी तरह टूटे थे। खास बात यह रही कि गिरावट से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 4,20,048 रुपये के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें जोरदार गिरावट आई और भाव 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। बजट वाले दिन रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी या 26,273 रुपये से ज्यादा सस्ती होकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

सोने का हाल हुआ बेहाल

पढ़ें :- Gold-Silver Rate Crash : चांदी 1.75 लाख रुपये सस्ती, सोना 37,000 रुपये टूटा

सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। एमसीएक्स (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटा था और 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,50,849 रुपये पर आ गया था। रविवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें फिर तेज बिकवाली दिखी और सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 13,711 रुपये गिरकर 1,38,634 रुपये पर आ गया।

गिरावट की पहली से जताई गई थी उम्मीद

बाजार जानकारों के मुताबिक, इस बार बजट रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार (Commodity Market) में भी ट्रेडिंग हो रही है। सोना-चांदी (Gold-Silver)   में गिरावट की आशंका पहले से जताई जा रही थी। माना जा रहा था कि बीते सप्ताह की तेज गिरावट से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है और इसका असर बजट डे (Budget Day) पर भारी बिकवाली के रूप में देखने को मिल सकता है। वायदा कारोबार शुरू होते ही यह अनुमान सच साबित होता नजर आया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...