1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को सेना में मिला बड़ा पद,सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को सेना में मिला बड़ा पद,सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra) को भारतीय सेना (Indian Army) में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की उपाधि दी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra) को भारतीय सेना (Indian Army) में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। नीरज टोक्यो ओलंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में भारत के लिए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 (Para-31 of India’s Territorial Army Regulation, 1948) के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel)  की रैंक दी है। इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे।

नीरज चोपड़ा ने जीता था गोल्ड मेडल

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...