1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google ने Apple से पहले लॉन्च किया Pixel 9, जाने फायदे …

Google ने Apple से पहले लॉन्च किया Pixel 9, जाने फायदे …

एप्पल और गूगल दोनों बड़ी कंपनियों में बहुत जल्द एक बड़ी टक्कर होने वाली है अब आप सोच रहें होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहें हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट आस-पास ही है. गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट का ऐलान कर दिया है जोकि 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: एप्पल और गूगल दोनों बड़ी कंपनियों में बहुत जल्द एक बड़ी टक्कर होने वाली है अब आप सोच रहें होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहें हैं तो हम आपको बता दें, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट आस-पास ही है. गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट का ऐलान कर दिया है जोकि 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

आपको बता दें, यह एप्पल के iPhone 16 के लॉन्च से पहले होगा. इस तरह गूगल अपने Pixel 9 डिवाइस के बारे में लीक्स से बच सकता है. गूगल ने अपने इवेंट के लिए “AI…meet IX” नामक टीज़र जारी किया है, जिससे Pixel IX के लॉन्च की झलक मिलती है.

वीडियो में Pixel IX को अंधेरे में फ्लॉन्ट किया जा रहा है जोकि गूगल की नई AI तकनीकों की ओर इशारा करता है. इवेंट को पहले करने के पीछे गूगल का मोटिव यह भी हो सकता है कि वो एप्पल के यूजर्स iPhone 16 के साथ कॉम्पीटिशन से बच सके और Pixel 9 के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट को अच्छे ढंग से कंट्रोल किया जा सके.

पिछली बार Pixel 8a के लॉन्च में भी देखा गया कि गूगल ने अपने डिवाइस को समय से पहले अवेलेबल कराने का फैसला लिया. इस बार के Made by Google इवेंट में 10 बजे स्पेशल अनाउंसमेंट किया जाएगा, जिसके बाद यूज़र्स के लिए डिवाइस का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी होगा.

इस बार के इवेंट में गूगल की AI प्रोग्रेस पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें कंपनी ने हाल ही में अपने AI चैटबॉट Gemini को पेश किया है और अपने डिवाइस में AI का यूज बढ़ा रही है. इस इवेंट के जरिए गूगल को उम्मीद है कि Pixel 9 सीरीज को उन्हीं लेटेस्ट AI और तकनीकी फीचर्स के साथ पेश करेगा, जिससे इसका एप्पल के iPhone 16 के साथ सीधे मुकाबला हो सके.

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...