1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Nano Banana 2 Lite : गूगल ने लॉन्च किया Nano Banana 2 Lite , सेकंडों में बना देगा फोटो

Google Nano Banana 2 Lite : गूगल ने लॉन्च किया Nano Banana 2 Lite , सेकंडों में बना देगा फोटो

डिजिटल क्रियेशन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जरूरतों को देखते हुए गूगल ने सबसे तेज और सबसे सस्ता इमेज जेनरेशन टूल को लॉन्त कर दिया है। गूगल के इस नए टूल की सबसे खास बात ये है कि ये कम कीमत में बहुत ही तेजी से आपके प्रॉम्प्ट को समझकर फोटो बनाने में सक्षम है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nano Banana 2 Lite : डिजिटल क्रियेशन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जरूरतों को देखते हुए गूगल ने सबसे तेज और सबसे सस्ता इमेज जेनरेशन टूल को लॉन्त कर दिया है। गूगल के इस नए टूल की सबसे खास बात ये है कि ये कम कीमत में बहुत ही तेजी से आपके प्रॉम्प्ट को समझकर फोटो बनाने में सक्षम है। नए Nano Banana 2 Lite इमेज मॉडल के साथ यही वादा किया गया है, यह Nano Banana इमेज जनरेशन में सबसे नया और सबसे तेज मॉडल है।सिर्फ 4 सेकंड में ही फोटो बनाने में सक्षम है। गूगल के नए इमेज मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है।

पढ़ें :- OPPO ने 54 घंटे तक के प्लेबैक वाला Enco Air 5 TWS ईयरबड्स भारत में किया लॉन्च, कीमत भी बेहद कम

AI इमेज जनरेट
गूगल का कहना है कि इस नए मॉडल को उन डेवलपर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें बिना ज्यादा खर्च किए तेजी से बड़ी संख्या में AI इमेज जनरेट करने की जरूरत होती है।

Nano Banana 2 Lite फीचर्स
इस नए टूल को (Gemini 3.1 फ्लैश लाइट इमेज के तौर पर लिस्ट किया गया है) तेज रफ़्तार वाले क्रिएटिव वर्कफ़्लो (Creative Workflow) के लिए बनाया गया है, जहां एडवांस्ड रीजनिंग (Advanced Reasoning) के बजाय लेटेंसी और ऑपरेटिंग कॉस्ट (Operating Cost) ज्यादा मायने रखती है। इस मॉडल को तेजी से प्रोटोटाइप बनाने, विज़ुअल आइडिया पर ब्रेनस्टॉर्मिंग (Brainstorming) करने, बड़ी संख्या में इमेज बनाने के लिए बहुत अच्छा है।

Nano Banana 2 Lite कीमत
गूगल ने इस मॉडल की कीमत भी बहुत आकर्षक रखी है, 0.034 डॉलर (लगभग 3.22 रुपए) प्रति 1K रिजॉल्यूशन इमेज। इससे यह Nano Banana फ़ैमिली में उन डेवलपर्स के लिए सबसे किफायती विकल्प बन जाता है जो बड़े पैमाने पर काम संभाल रहे हैं या जिनका बजट कम है।

भरोसेमंद तरीके से प्रॉम्प्ट को फॉलो करता है
स्पीड को प्राथमिकता देने के बावजूद, गूगल का कहना है कि यह मॉडल भरोसेमंद तरीके से प्रॉम्प्ट को फॉलो करता है, अलग-अलग इमेज में कैरेक्टर एक जैसे रहते हैं और इमेज में टेक्स्ट आसानी से पढ़ा जा सकता है।

पढ़ें :- Motorola tablet launched : मोटोरोला का नया टैबलेट लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

ये नया इमेज जेनरेशन टूल अब जेमिनी एपीआई, Google AI Studio और Gemini Enterprise Agent Platform के ज़रिए उपलब्ध है।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...