1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google News & Discover down : दुनियाभर में गूगल न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स सेवाएं हुईं प्रभावित

Google News & Discover down : दुनियाभर में गूगल न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स सेवाएं हुईं प्रभावित

गूगल (Google) की कुछ सेवाएं शुक्रवार शाम प्रभावित हो गईं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल न्यूज काम नहीं कर रहा है। इसमें न्यूज टैब और गूगल न्यूज (Google News) का होम पेज शामिल है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गूगल (Google) की कुछ सेवाएं शुक्रवार शाम प्रभावित हो गईं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल न्यूज काम नहीं कर रहा है। इसमें न्यूज टैब और गूगल न्यूज (Google News) का होम पेज शामिल है। वहीं, गूगल डिस्कवर (Google Discover) के होम पेज की फीड और गूगल ट्रेंड्स (Google Trends) के भी काम नहीं करने की जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- अपराधियों से आगे निकलना है तो पुलिस को तकनीक से लैस करना होगा: अमित शाह

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल (Google) की सेवाएं दुनियाभर में बाधित हुईं हैं। यूजर्स जीमेल, सर्च इंजन और गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि कई सेवाएं खबर लिखे जाने तक सामान्य हो गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर पोस्ट साझा कर रहे हैं। गूगल (Google) की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...