1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gujarat Horrific Road Accident : कार-SUV में टक्कर के बाद 7 की जिंदा जलकर मौत

Gujarat Horrific Road Accident : कार-SUV में टक्कर के बाद 7 की जिंदा जलकर मौत

Gujarat Horrific Road Accident : गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार को एक हाईवे पर कार और एसयूवी के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद आग लग कई। इसके बाद कार में सवार सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना डेडादरा गांव के निकट अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे हुई। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

By santosh singh 
Updated Date

पढ़ें :- Monsoon Havoc : मानसून का कहर : यूपी-बिहार में बाढ़ से हाहाकार, केरल में रेड अलर्ट

वधावन पुलिस थाने के निरीक्षक पीबी जडेजा ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार 7 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई। वहीं एसयूवी में सवार 3 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया है। दमकल विभाग के टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया, लेकिन लोगों को बचाया नहीं जा सका।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM योगी का बड़ा एलान, 27, 28 और 29 अगस्त को कर सकेंगी नि:शुल्क बस यात्रा ​

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...