1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair mask of hibiscus flowers: गुड़हल के फूल और इसकी पत्तियों में छिपा हैं खूबसूरत बालों का राज, ऐसे करें इस्तेमाल, होते हैं कमाल के फायदे

Hair mask of hibiscus flowers: गुड़हल के फूल और इसकी पत्तियों में छिपा हैं खूबसूरत बालों का राज, ऐसे करें इस्तेमाल, होते हैं कमाल के फायदे

पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले लाल रंग के खूबसूरत गुड़हल का फूल में तमाम ऐसे गुण पाये जाते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड्स हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Hair mask of hibiscus flowers:  पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले लाल रंग के खूबसूरत गुड़हल का फूल में तमाम ऐसे गुण पाये जाते हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें फ्लेवोनॉइड्स और अमीनो एसिड्स हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर किसी के बाल पतले है तो उनकी इस दिक्कत को दूर करता है। सन डैमेस से बचाता है। सफेद बालों को काला बनाने में मदद करता है। डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

बालों में गुड़हल (hibiscus) के फूल का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में गुड़हल के फूल और पत्तियां मिलाकर पीस लें। पेस्ट को बालों में लगाएं। दस से पंद्रह मिनट के बाद धो लें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते है। ग्रोथ बढ़ती है।

गुड़हल (hibiscus) का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके तेल को बहुत ही आसानी से घर में बना सकते हैं। इसके लिए 8 से 10 गुड़हल के पत्ते और इतने ही गुड़हल के फूल ले लें। इन्हें एकसाथ मिलाकर पीसें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। एक कटोरी में कोई भी तेल ले लें। आप नारियल का तेल ले सकते हैं। इसे उबालें और इसमें गुड़हल का पेस्ट डालकर पकाएं। जब तेल पक जाए तो इसे किसी शीशी में भरकर रख दें, उंगलियों में लेकर इस तेल से सिर की जड़ों की अच्छे से मालिश करें। एक घंटे बाद सिर धो लें।

आंवला बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी लोग जानते हैं। गुड़हल के फूल और पत्तियों के साथ आंवला मिक्स करके हेयर मास्क बना सकते हैं।
हेयर मास्क बनाने के लिए बराबर मात्रा में गुड़हल (hibiscus) के फूल और पत्ते मिला लें और इनसे आधे आंवले लें। सूखे आंवले भी लिए जा सकते हैं। तीनों चीजों को एकसाथ मिलाकर पीस लें। तैयार है आपका हेयर मास्क। इसे बालों पर 45 से 50 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें। हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...