1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Haldi ki panjiri video recipe: सर्दियों में तमाम दिक्कतों से छुटकारा दिलाएगी हल्दी की पंजीरी, फेमस शेफ संजीव कुमार से जानें इसकी रेसिपी

Haldi ki panjiri video recipe: सर्दियों में तमाम दिक्कतों से छुटकारा दिलाएगी हल्दी की पंजीरी, फेमस शेफ संजीव कुमार से जानें इसकी रेसिपी

आयुर्वेद में हल्दी का जिक्र एक औषधि के रूप में किया गया है। ये न खाने में स्वाद और रंग लाता है बल्कि स्किन और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमा ल भारतीय खाने में प्रमुखता से किया जाता है। बिना इसके दाल में रंग और सब्जी में स्वाद नहीं आता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Haldi ki panjiri:  आयुर्वेद में हल्दी का जिक्र एक औषधि के रूप में किया गया है। ये न खाने में स्वाद और रंग लाता है बल्कि स्किन और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमा ल भारतीय खाने में प्रमुखता से किया जाता है। बिना इसके दाल में रंग और सब्जी में स्वाद नहीं आता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

यह ना सिर्फ आपके खाने को टेस्टी बनाती है बल्कि सेहत को कई फायदे भी पहुंचाती है। हल्दी कई सेहत संबंधी परेशानियों को ठीक करने में सहायक है जिसमें सर्दी-जुकाम, घाव, सूजन, कफ आदि शामिल हैं। हल्दी का सेवन करने से हृदय रोग में भी बहुत फायदा मिलता है और अगर आपके घर में भी कोई हृदय रोग से परेशान है तो उसके डाइट में हल्दी जरूर शामिल करें।

इसके फायदों को देखते हुए शेफ संजीव कपूर ने हल्दी की पंजीरी बनाने का तरीका शेयर किया है। जिसे ट्राई करके करके आप सर्दियों में होने वाली तमाम समस्याओं में आराम हो देगी ही बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए शेफ संजीव कपूर से जाने हल्दी की पंजीरी की रेसिपी।

हल्दी की पंजीरी बनाने के लिए जरुरी चीजें

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता

½ कप कसा हुआ ताजा हल्दी (हल्दी)
3 बड़े चम्मच घी
1 कप मोटा साबुत गेहूं का आटा
2-3 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
2-3 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
2-3 बड़े चम्मच कटे हुए काजू
½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
¾ छोटा चम्मच सूखा अदरक पाउडर
½ छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
¾ कप गुड़ पाउडर

हल्दी की पंजीरी बनाने का तरीका

हल्दी की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करें। हल्दी डालें और तीन चार मिनट तक भूनें। छानकर अलग रख दें। उसी पैन में गेहूं का आटा डालें और मीडियम आंच पर दस से पंद्रह मिनट या खुशबू आने तक भून लें। हल्दी डालें और 4-5 मिनट तक भूनें। इसमें बादाम, पिस्ता और काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें हरी इलायची पाउडर, सोंठ पाउडर और कुटी हुई काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। पैन को आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें। गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...