1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती के दिन अद्भुत शुभ योग में करें उपाय, बजरंगबली दूर करते हैं हर कष्ट

Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती के दिन अद्भुत शुभ योग में करें उपाय, बजरंगबली दूर करते हैं हर कष्ट

राम भक्त हनुमान को संकटमोचन भी कहते है। भक्तों को हर संकट से उबारने वाले हनुमान जी महाराज का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 :  राम भक्त हनुमान को संकटमोचन भी कहते है। भक्तों को हर संकट से उबारने वाले हनुमान जी महाराज का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। हनुमान जी के जन्मदिवस को लोग हनुमान जयंती के रूप में मनाते है। मान्यता है कि संकट मोचन हनुमान भक्तों का दुख शीघ्र् ही दूर करते है। इस बार हनुमान जयंती के दिन अद्भुत शुभ योग बन रहे है। हनुमान जयंती के दिन बजरंग बली (Ram bhakt Hauman) की पूजा के दौरान उन्हें उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन कुछ उपाय करने से बजरंगबली हर कष्ट दूर करते है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 
चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल 2024, सुबह 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त – 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
हनुमान पूजा का समय (सुबह) – सुबह 09.03 – दोपहर 01.58
पूजा का समय (रात) – रात 08.14 – रात 09.35

आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए  हनुमान जयंती पर बजरंगबली की विशेष पूजा कर सकते हैं। इस दिन पूरे सच्चे मन से हनुमान जी की कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । संकल्प लेकर अगले 11 दिनों तक नियमित रूप से करें। इससे आपको कर्ज से उबरने के रास्ते मिल जाएंगे।

संकट, बीमारी या शत्रु से परेशान हैं तो हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के सामने तेल का दीपक जलाएं। इसमें दो लौंग डाल दें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय करने मात्र से ही आपकी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

फंसा हुआ पैसा वापस निकालने के लिए हनुमान जयंती पर हनुमान जी को सिंदूर, मीठे पान की बीड़ा की साख और चोला अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...