1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है

Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है

हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। पूरे देश में हनुमान जयंती को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hanuman Jayanti 2024 : हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। पूरे देश में हनुमान जयंती को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल यानी आज के दिन मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती के दिन, भक्त विशेष रूप से हनुमान जी के मंदिरों में जाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। हनुमान चालिसा, संकट मोचन हनुमानाष्टक, और हनुमान बाहुक जैसी स्तुतियाँ पढ़कर भगवान हनुमान की स्तुति करते हैं। कई भक्त व्रत रखते हैं और दिनभर उपवास करते हैं। भक्त गण भगवान हनुमान जी से अपने परिवार के लिए सुरक्षा, समृद्धि, और सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

हनुमान जी को सिन्दूर के साथ लाल रंग का चोला अर्पित करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है, जो साधक हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सिन्दूर का दान करते हैं उन्हें प्रभु श्रीराम और माता सीता की कृपा प्राप्त होती हैं। बता दें, अपने सिन्दूर का दान भूलकर भी न करें, यह दान बाजार से खरीदकर किया जाना चाहिए।

जलनिधि रघुपति दूत बिचारी। तैं मैनाक होहि श्रम हारी

सुंदरकांड में हनुमान जी ने संदेश दिया है कि कभी-कभी किसी के सामने छोटा बनकर भी उसे पराजित किया जा सकता है। शत्रु बड़ा हो तो उससे डरे नहीं, बुद्धिमानी का उपयोग करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। लक्ष्य बड़ा हो तो हमें विश्राम करने में या किसी से युद्ध करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...