1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Haridwar Ardh Kumbh Mela : हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में ‘अमृत स्नान’ और अन्य स्नान दिवसों की तारीखों की घोषणा

Haridwar Ardh Kumbh Mela : हरिद्वार अर्द्ध कुंभ मेले में ‘अमृत स्नान’ और अन्य स्नान दिवसों की तारीखों की घोषणा

Haridwar Ardh Kumbh Mela : उत्तराखंड के हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्द्ध कुंभ मेले में कुल 10 मुख्य स्नान पर्व होंगे, जिनमें तीन 'अमृत स्नान' शामिल हैं। मेला प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की है कि यह मेला चार महीने यानी जनवरी से अप्रैल 2027 तक तक चलेगा। जिसमें पहला स्नान 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Haridwar Ardh Kumbh Mela : उत्तराखंड के हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्द्ध कुंभ मेले में कुल 10 मुख्य स्नान पर्व होंगे, जिनमें तीन ‘अमृत स्नान’ शामिल हैं। मेला प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की है कि यह मेला चार महीने यानी जनवरी से अप्रैल 2027 तक तक चलेगा। जिसमें पहला स्नान 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को होगा।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

पीटीआई के अनुसार, हरिद्वार अर्द्ध कुंभ स्नान की तारीखों की घोषणा करते हुए मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने बताया कि अर्द्ध कुंभ मेले में दूसरा 6 फरवरी 2027 (मौनी अमावस्या) को; तीसरा 11 फरवरी 2027 (बसंत पंचमी) को होगा। इसके बाद चौथा स्नान 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा) को और पांचवां स्नान 6 मार्च (महाशिवरात्रि) को होगा।

सोनिका सिंह ने आगे बताया कि अर्द्ध कुंभ का छठा स्नान 8 मार्च को फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर होगा; सातवाँ स्नान 7 अप्रैल (नव संवत्सर) को; आठवां 14 अप्रैल (मेष संक्रांति) को और नौवां 15 अप्रैल को होगा। अर्द्ध कुंभ मेला 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले अंतिम स्नान के साथ समाप्त होगा।

तिथि अवसर (त्योहार) महत्व/स्नान प्रकार

14 जनवरी 2027 मकर संक्रांति पहला पवित्र स्नान (उद्घाटन तिथि)

पढ़ें :- Saurabh Rajput Murder Case : मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार, अभियोजन पक्ष ने की फांसी की मांग

06 फरवरी 2027 मौनी अमावस्या प्रमुख पवित्र स्नान (सर्वाधिक भीड़)

11 फरवरी 2027 वसंत पंचमी पवित्र स्नान दिवस

20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा पवित्र स्नान दिवस

06 मार्च 2027 महाशिवरात्रि प्रथम अमृत स्नान (शाही स्नान)

08 मार्च 2027 फाल्गुन अमावस्या दूसरा अमृत स्नान (सोमवती अमावस्या)

पढ़ें :- दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रखी ये बड़ी शर्त

07 अप्रैल 2027 नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष स्नान

14 अप्रैल 2027 मेष संक्रांति तीसरा अमृत स्नान (बैसाखी – मुख्य कार्यक्रम)

15 अप्रैल 2027 राम नवमी पवित्र स्नान दिवस

20 अप्रैल 2027 चैत्र पूर्णिमा अंतिम स्नान (समाप्ति तिथि)

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...