1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Civic Polls 2025 : हरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने मेयर पद के 9 प्रत्याशियों की सूची जारी, देखें किसको कहां से उतारा?

Haryana Civic Polls 2025 : हरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने मेयर पद के 9 प्रत्याशियों की सूची जारी, देखें किसको कहां से उतारा?

हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) 2 मार्च को होने वाले है। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा (BJP) ने मेयर पद के 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा एक बार फिर चुनावी समर में कूद गई है। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि वह किसी भी तरह की कोर कसर इस चुनाव में नहीं छोड़ेगी और इसे विधानसभा चुनाव की तरह ही लड़ेगी।

By santosh singh 
Updated Date

फरीदाबाद। हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav 2025) 2 मार्च को होने वाले है। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा (BJP) ने मेयर पद के 9 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा एक बार फिर चुनावी समर में कूद गई है। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि वह किसी भी तरह की कोर कसर इस चुनाव में नहीं छोड़ेगी और इसे विधानसभा चुनाव की तरह ही लड़ेगी।

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्षव मोहनलाल बड़ौली ने 14 फरवरी को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी विस चुनावों की तर्ज पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। सीएम के साथ मंत्री-विधायक करेंगे प्रचार पार्टी के हर विधायक, मंत्री व सीएम के अलावा सभी पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरना पड़ेगा। पार्टी की बैठक में यह भी चर्चा हुई है कि जिन वर्करों, पदाधिकारियों ने लोकसभा, विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनको टिकट देने में तवज्जो दी गई है। साथ ही महिलाओं को भी टिकट दी गई है।

कांग्रेस आज करेगी मंथन वहीं निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का पैनल पर मंथन आज पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर पैनल पर मंथन होगा। 15 फरवरी को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद दो दिन नामांकन के बचेंगे। ऐसे में कांग्रेस सभी समीकरणों के साथ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। कांग्रेस ने पिछला नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ा था, इस बार नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव भी सिंबल पर लड़ेगी। पूर्व मंत्री गीता भुक्कल की अध्यक्षता वाली कमेटी मेनिफेस्टो तैयार कर रही है। कमेटी की एक बैठक हो चुकी है। कांग्रेस शहरी लोगों के साथ वादे करके चुनाव मैदान में उतरेगी।

पढ़ें :- LPG Booking New Rules : एलपीजी संकट खत्म! केंद्र ने एलपीजी बुकिंग समय सीमा को लेकर किया बड़ा बदलाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...