1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. क्या TVK प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह फिर टला? इन दलों ने समर्थन लिया वापस

क्या TVK प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह फिर टला? इन दलों ने समर्थन लिया वापस

Vijay's Swearing-in as Chief Minister : तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के विजय शुक्रवार रात तमिलनाडु में सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुके थे और उनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (9 मई) की सुबह होना तय था। लेकिन, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) से औपचारिक समर्थन मिलने में हो रही देरी के चलते, इस बहुप्रतीक्षित समारोह में अप्रत्याशित विलंब हो सकता है। इसके अलावा, एएमएमके ने विजय पर अपने दल के समर्थन वाला फर्जी पत्र राज्यपाल को सौंपने का आरोप लगाया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Vijay’s Swearing-in as Chief Minister : तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के विजय शुक्रवार रात तमिलनाडु में सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुके थे और उनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (9 मई) की सुबह होना तय था। लेकिन, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) से औपचारिक समर्थन मिलने में हो रही देरी के चलते, इस बहुप्रतीक्षित समारोह में अप्रत्याशित विलंब हो सकता है। इसके अलावा, एएमएमके ने विजय पर अपने दल के समर्थन वाला फर्जी पत्र राज्यपाल को सौंपने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- CPI, CPM और VCK ने तमिलनाडु में TVK को सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ (TVK) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने शुक्रवार शाम को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाक़ात की और 116 विधायकों के हस्ताक्षर सौंपे थे। जिसके बाद भी यह संख्या अभी भी ‘जादुई आँकड़े’ (magic number) से दो कम थी। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की ज़रूरत होती है। माना जा रहा था कि विजय शनिवार सुबह शपथ लेंगे, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) दोनों ही टीवीके का समर्थन करेंगे, जिससे गठबंधन की सीटों की संख्या 120 तक पहुंच सकती है।

हालांकि, अब तमिलनाडु में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम से लगता है कि विजय का शनिवार को सीएम पद का शपथ लेना मुश्किल है। जब IUML ने विजय को समर्थन देने से इनकार कर दिया और उसने दोहराया है कि वह डीएमके के साथ ही रहेगा। वीसीके पार्टी प्रमुख थोल थिरुमावलवन के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है, जबकि टीवीके ने उन्हें शहरी मामलों का मंत्रालय देने की पेशकश की है। एएमएमके पार्टी के प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने विजय की पार्टी पर अपने दल के समर्थन वाला फर्जी पत्र राज्यपाल को सौंपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हम आपराधिक शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...