1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy food: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अलावा हड्डियों को भी मजबूत रखता है सिंघाड़े का आटा

Healthy food: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अलावा हड्डियों को भी मजबूत रखता है सिंघाड़े का आटा

नवरात्रि चल रहे है। अधिकतर लोग पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और फास्ट रहते है। फास्ट के दौरान फलाहार करते है। कई लोग सिंघाड़े के खाटे का सेवन करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नवरात्रि चल रहे है। अधिकतर लोग पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और फास्ट रहते है। फास्ट के दौरान फलाहार करते है। कई लोग सिंघाड़े के खाटे का सेवन करते है। आज हम आपको सिंघाड़े का आटा खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे है।सिंघाड़े के आटे में विटामिन ए,विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। सिंघाड़े का आटा खाने से हड्डियां मजबूत होती है।

पढ़ें :- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक हैं अभिजीत दीपके, जानें सीजेपी के गठन के पीछे क्या है मकसद?

सिंघाड़े के आटे का सेवन करने से वजन कंट्रोल करता है। सिंघाड़े के आटे में हाई फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वेट कंट्रोल होता है।

जिन लोगो को बीपी की समस्या होती है उनके लिए सिंघाड़े की रोटी फायदेमंद हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सिंघाड़े के आटे में मौजूद पोषक तत्व शरीर की मांसपेशियों के साथ साथ नर्वस सिस्टम को बेहतर करने में हेल्प करता है।

सिंघाड़े के आटे में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। नियमित सिंघाड़े के आटे की रोटी खाने से हड्डियां मजबूत होती है।

इसके अलावा सिंघाड़े के आटे में आयोडीन औऱ मैगनीज अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से थायराइड की समस्या में फायदा करता है।

पढ़ें :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर अब अखिलेश यादव ने किया पोस्ट, लिखा ‘BJP बनाम CJP’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...