1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Food: इन फलोंं और सब्जियों को खाने से कम होता है हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा

Healthy Food: इन फलोंं और सब्जियों को खाने से कम होता है हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा

बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामलों में तेजी देखी गई है। किसी को बैठे बैठे तो किसी को काम करते करते अचानक दिल का दौरा से मौत के मामले देखने को मिल रहे है। ऐसे में दिल की सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामलों में तेजी देखी गई है। किसी को बैठे बैठे तो किसी को काम करते करते अचानक दिल का दौरा से मौत के मामले देखने को मिल रहे है। ऐसे में दिल की सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

इसलिए कुछ ऐसे फल है जिनका सेवन करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों से रक्षा करता है और दिल को हेल्दी रखता है। दिल के रोगियों को स्ट्रॉबेरी,रसबेरी और अंगूर आदि खाने फायदेमंद होता है। क्योंकि इनमें पेक्टिन अच्छी मात्रा में होता है। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्प करता है। दिल को हेल्दी रखता है।

इसके अलावा दिल के रोगियों को खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो खून से फैट को कम करने में मदद करता है। संतरा और मोसम्मी जैसे फलों का सेवन जरुर करना चाहिए।

इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह कई बीमारियों के साथ-साथ हार्ट डिजीज के रिस्क को भी कम कर सकता है। इनमें कैरोटेनॉइड्स और ल्यूटिन होती हैं जो दिल के मरीजों को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए आप पालक और केल जैसी चीजें जरूर खाएं। टमाटर दिल से संबंधित बीमारियों में फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...