1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Heatstroke : गर्मियों में बाहर निकलते समय लू से ऐसे करें बचाव, कूलिंग के करें ये काम

Heatstroke : गर्मियों में बाहर निकलते समय लू से ऐसे करें बचाव, कूलिंग के करें ये काम

गर्मियों के मौसम में बाहर निकलने पर लू (Heatstroke) लगने का खतरा बना रहता है। काम काज के सिलसिले में खुले वातावरण में कुछ देर बिताने से तापमान का असर शरीर पर पड़ने लगता है। लू को हीटस्ट्रोक भी कहते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Heatstroke :  गर्मियों के मौसम में बाहर निकलने पर लू (Heatstroke) लगने का खतरा बना रहता है। काम काज के सिलसिले में खुले वातावरण में कुछ देर बिताने से तापमान का असर शरीर पर पड़ने लगता है। लू को हीटस्ट्रोक भी कहते है।हीटस्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है जो शरीर का तापमान  अधिक होने पर होती है, जिससे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में खराबी आ जाती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, भ्रम, मानसिक स्थिति में बदलाव और गर्म/सूखी या पसीने से तर त्वचा शामिल हैं। यह लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने या शारीरिक परिश्रम के कारण होता है।

पढ़ें :- Health tips: सावधान! 40 डिग्री वाली गर्मी में वर्कआउट करने से पहले जरूर जान लें ये पांच साइंटिफिक बातें

उपाय

सूती कपड़े पहनें
लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर को टोपी या तौलिये से ढकें, और छाता इस्तेमाल करें।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, छाछ, सत्तू, नारियल पानी और मटके का पानी पीते रहें। शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी से नहाएं और खाली पेट बाहर न निकलें।

 

पढ़ें :- Hydrating and Cooling Foods: बच्चों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखेंगे ये 9 देसी सुपरफूड्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...