1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rains Alert : यूपी की इन जिलों में हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा, जानिए अपने जिले का पूर्वानुमान

UP Heavy Rains Alert : यूपी की इन जिलों में हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा, जानिए अपने जिले का पूर्वानुमान

यूपी में आखिरकार मानसून का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया है। प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जहां पारा करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में आखिरकार मानसून का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया है। प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जहां पारा करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ बल्कि कृषि क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जाग उठी हैं, जिससे खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- ये संग्रहालय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बनेगा सशक्त माध्यम

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी बारिश के दौरान बरेली जिले में सर्वाधिक 157 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर में भी 106 मिमी की भारी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोंडा और अंबेडकर नगर समेत आसपास के तमाम जिलों में भी अच्छी और संतोषजनक बारिश देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों के भीतर यह पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के शेष हिस्सों में भी व्यापक वर्षा होने की पूरी संभावना है।

जून माह के आंकड़े जारी

मौसम विभाग ने 30 जून को उत्तर प्रदेश में जून माह के दौरान हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 58 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। जून में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे थे।

28 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक बारिश

पढ़ें :- सुशासन और समावेशी विकास के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा 'नया रामपुर': सीएम योगी

वहीं, 28 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई। इस श्रेणी में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, खीरी, रायबरेली, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, इटावा, हमीरपुर, हापुड़, कासगंज, ललितपुर, मेरठ, मुरादाबाद और रामपुर शामिल रहे।

इन जिलों में सबसे कम बारिश

सबसे चिंताजनक स्थिति 35 जिलों में रही, जहां सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। इनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, बांदा, बाराबंकी, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं।

 

पढ़ें :- सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, राजनीतिक चर्चाएं तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...