1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CJP Parliament March: जेपी नड्डा से मिला CJP प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय मंत्री बोले-प्रदर्शनकारियों से अनुरोध कि वे धरने को समाप्त करें

CJP Parliament March: जेपी नड्डा से मिला CJP प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय मंत्री बोले-प्रदर्शनकारियों से अनुरोध कि वे धरने को समाप्त करें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

CJP Parliament March: नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग संसद की तरफ कूच किए। इस दौरान पुलिस से इनकी नोंकझोंक भी हुई। इन सबके बीच अब सरकार से बाचतीत का दौर शुरू हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- एजुकेशन पॉलिसी पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं, उल्टा बच्चों को पीट रहे और छोड़ रहे आंसू गैस के गोले: प्रियंका गांधी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।

बता दें कि, सीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को दिए गए ज्ञापन में तीन बड़ी मांगों को मांगा है। सीजेपी की तरफ से कहा गया कि, सोनम वांगचुक को हॉस्पिटल से रिहा किया जाए। दूसरा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिजनों को को 1–1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।

 

पढ़ें :- CJP Parliament March: अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का दावा, कई जगहों पर हुई प्रदर्शनकारियों से नोंकझोंक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...