1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Cockroach Repellent : घर से तिलचट्टे भगाने के सबसे ये आसान घरेलू उपाय,अपना सकते हैं कई तरीके

Cockroach Repellent : घर से तिलचट्टे भगाने के सबसे ये आसान घरेलू उपाय,अपना सकते हैं कई तरीके

बारिश के मौसम में घर में कीड़े-मकोड़ों मक्खी का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब बाहर बारिश होती है या नालियों में पानी भर जाता है, तो कॉकरोच सूखी, गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश में नालियों के रास्ते आपके किचन और बाथरूम में आ जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cockroach Repellent :  बारिश के मौसम में घर में कीड़े-मकोड़ों मक्खी का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब बाहर बारिश होती है या नालियों में पानी भर जाता है, तो कॉकरोच सूखी, गर्म और सुरक्षित जगह की तलाश में नालियों के रास्ते आपके किचन और बाथरूम में आ जाते हैं। कॉकरोच बिना खाने के एक महीने रह सकते हैं, लेकिन बिना पानी के एक हफ्ते भी जीवित नहीं रह सकते।। आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कॉकरोच यानी तिलचट्टों को आसानी से घर से भगा सकते हैं।

पढ़ें :- Harsingar Planting Tips : दुर्गा पूजा पर महकेगा हरसिंगार, गमले में आसान तरीके से लगाएं

सिंक और वॉशबेसिन के नीचे रिसता हुआ पानी इन्हें आकर्षित करता है।

कपूर से कैसे भगाएं कॉकरोच

कपूर और विनेगर का घरेलू स्प्रेविधि
4-5 कपूर की टिक्की को पीसकर पाउडर बना लें। इसे एक गिलास पानी में मिलाएं और उसमें 2 चम्मच विनेगर या नींबू का रस डाल दें।

असर
 इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर सिंक के नीचे, कोनों में और सीलन वाली दीवारों पर छिड़कें। कपूर की तेज गंध से कॉकरोच तुरंत भाग जाते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

कॉकरोच भगाने के लिए कपूर एक असरदार घरेेलू उपाय माना जाता है। दरअसल, इसकी तेज गंध तिलचट्टो को पसंद नहीं आती है और वे दूर भागते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं।

कपूर के पानी से पोछा
इसके लिए आप पहले कपूर का पाउडर बना लें और फिर इसे पोछे वाले पानी में डाल दें। इसमें आप लौंग या नीम का तेल भी डाल सकते हैं। फिर इस पानी से पोछा लगाएं। इससे कॉकरोच घर से भाग जाएंगे।

स्प्रे का इस्तेमाल
कॉकरोच को भगाने के लिए आप कपूर का पाउडर बनाएं और फिर पानी में मिला दें। अब इस घोल को एक स्प्रे वाली बोतल में भरें और आपको जहां कॉकरोच दिखें वहां स्प्रे कर दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...