1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. High Court Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी

High Court Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी

12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 300 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

High Court Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 300 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी भर्ती 2024 का विज्ञापन जारी किया है। वे उम्मीदवार जो भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वो 25 अगस्त से 20 सितंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। ऐसे में जानिए भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट

8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए यह भर्ती बेहद सुनहरा मौका है। नोटिफिकेशन के मुताबिक चपरासी के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं।

किस कैटेगरी में कितनी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार 300 रिक्त पदों में 243 वैकेंसी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए है, जबकि एससी/एसटी/बीसी के लिए 30 और एक्स सर्विसमैन के लिए 15 पद हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

शैक्षिक योग्यता

आवेदक मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 8वीं पास और अधिकतम 12वीं पास होना चाहिए। याद रहे कि 10+2 से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

18 से 35 वर्ष (20/09/2024 तक)

फीस

सामान्य और अन्य राज्यों के SC/ST/BC उम्मीदवार: 700 रुपए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SCST/BC उम्मीदवार: 600 रुपए

सैलरी

16,900 – 53,500 रुपए प्रतिमाह जानिए कैसे होगा चयन? चपरासी के 300 पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। 100 अंकों की परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर्स और न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित होंगे।

इस आधार पर होगी परीक्षा

पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। जिसके लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी को 50 फीसदी और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। वहीं लिखित परीक्षा के बाद अगला प्रोसेस फिजिकल टेस्ट का होगा, जिसमें 800 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद होगी। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...