1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुरू किया जीवन का नया अध्याय, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुरू किया जीवन का नया अध्याय, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह (PWD Minister Vikramaditya Singh) ने 22 सितंबर सोमवार को डॉ. अमरीन कौर (Dr. Amreen Kaur) से शादी कर जीवन का नया अध्याय शुरू किया। इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। शादी समारोह निजी तरीके से संपन्न हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह (PWD Minister Vikramaditya Singh) ने 22 सितंबर सोमवार को डॉ. अमरीन कौर (Dr. Amreen Kaur) से शादी कर जीवन का नया अध्याय शुरू किया। इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। शादी समारोह निजी तरीके से संपन्न हुआ। 24 सितंबर को शिमला के होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा, जिसमें कई नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

पढ़ें :- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खेला दलित मुस्लिम कार्ड, सीएम ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ी, भाजपा को मिल सकता है फायदा

शादी पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह?

पढ़ें :- 1 अप्रैल मोदी सरकार और BJP के लिए 'लूट' का दिन बन गया : कांग्रेस

विक्रमादित्य सिंह ने शादी के बाद कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत ही खुशहाल दिन है और यह एक नई शुरुआत है। हिमाचल प्रदेश के सभी 75 लाख लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं और उनके शुभकामनाएं हमारे साथ हैं। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में वर्तमान में हालात कठिन हैं, लेकिन वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने हमेशा हिमाचल के मुद्दों को सर्वोपरि रखा है। केंद्र से भी हिमाचल को पूरा सहयोग मिलने का प्रयास किया है।

पढ़ें :- Video Viral : ‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ?

अमरीन कौर कौन हैं?
डॉ. अमरीन कौर (Dr. Amreen Kaur)  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पिता सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और माता सरदारनी ओपिंद्र कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में निवास करती हैं। बताया जा रहा है कि अमरीन और विक्रमादित्य लंबे समय से अच्छे मित्र रहे हैं और अब विवाह के बंधन में बंधकर अपने जीवन को साझा करने वाले हैं।

पहली शादी और विवाद

विक्रमादित्य सिंह ने पहले 8 मार्च 2019 को मेवाड़ की आमेट के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुदर्शन सिंह चुंडावत से जयपुर में शादी की थी। हालांकि 2022 में दोनों अलग हो गए। सुदर्शन ने विक्रमादित्य पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया। अब विक्रमादित्य सिंह और डॉ. अमरीन कौर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...