1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमंत बिस्व सरमा चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा

हिमंत बिस्व सरमा चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का पेश किया दावा

असम में आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। अब 12 मई को हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गुवाहाटी। असम में आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। अब 12 मई को हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। चुनाव के नतीजों के बाद लगातार इस बात की अटकलें थीं कि, हिमंत बिस्व सरमा को भी विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

पढ़ें :- हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम CM पद की ली शपथ, ये विधायक बनें मंत्री

रविवार को गुवाहटी में एनडीए नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को नेतृत्व वाले एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दी है। वहीं, अब असम में दूसरी बार हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हिमंत बिस्व सरमा को मिला समर्थन
विधायक दल की इस बैठक में भजपा विधायकों ने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद रहे। गठबंधन के प्रमुख साथी दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा के नामांकन का पूरा समर्थन किया। सभी दलों की सहमति के बाद उन्हें सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुन लिया गया।

सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
वहीं, अब हिमंत बिस्मा और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता लोकभवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे। एनडीए नेताओं ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश कर दिया है। इस बैठक में उन्होंने सरकार बनाने से जुड़ी जरूरी बातों पर चर्चा की।

पढ़ें :- असम में फिर होगी हिमंता सरकार, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 12 मई ​को होगा शपथ ग्रहण समारोह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...