1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 09 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

09 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

09 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 09 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

09 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 09 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 –
सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

09 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।
1862 – गंगाधर मेहरे – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे।
1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1915 – हितेन्द्र देसाई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1926 – एम. एम. जेकब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1991 – हंसिका मोटवानी, भारतीय अभिनेत्री।
1954 – अशोक दीवान – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं।
1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

09 अगस्त को हुए निधन

पढ़ें :- BHU and BFSU Pali Studies :  भारत–चीन शैक्षणिक सहयोग की नई पहल: पाली अध्ययन में BHU और BFSU आए साथ

2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...