1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

26 September ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 September का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Digital Content Specialist : 2032 तक मल्टीमीडिया पत्रकारों की मांग बढ़ेगी , ऑडियंस चाहती है रियल-टाइम अपडेट और इंटरएक्टिव कंटेंट 

1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।
1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर क़ब्ज़ा।
1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।
1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2001 – अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
2009 – पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। पंकज आडवाणी 76वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।

26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1820 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
1888 – टी.एस. इलियट – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक का जन्म।
1912 – मोहम्मद सलीम – 16वीं लोकसभा में सांसद थे।
1921 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1923 – देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
1932 – डॉ. मनमोहन सिंह- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

26 सितंबर को हुए निधन

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने 95 फीसदी अंक हासिल कर आईएससी परीक्षा में लहराया अपनी मेधा का परचम

1842 – लॉर्ड वेलेज़ली – सन 1798-1805 ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।
1956 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1958 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी
1977 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1989 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...