1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holi 2024 : होली पर भूलकर न करें इन रंगों का इस्तेमाल, व्यक्तित्व पर पड़ता है बुरा असर

Holi 2024 : होली पर भूलकर न करें इन रंगों का इस्तेमाल, व्यक्तित्व पर पड़ता है बुरा असर

Holi 2024 : 25 मार्च को  होली खेली जाएगी। इस अवसर पर जिस रंग को खुशियों का प्रतीक मानते हुए हम सभी एक दूसरे के साथ खेलते हैं, उसका सनातन परंपरा में बहुत महत्व माना गया है।

By santosh singh 
Updated Date

Holi 2024 : 25 मार्च को  होली खेली जाएगी। इस अवसर पर जिस रंग को खुशियों का प्रतीक मानते हुए हम सभी एक दूसरे के साथ खेलते हैं, उसका सनातन परंपरा में बहुत महत्व माना गया है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

हर एक रंग का अपना न सिर्फ धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी होता है, लेकिन होली वाले दिन राशि अनुसार कुछ खास रंगों का उपयोग न करें, इसे अशुभ माना जाता है।

मेष और वृश्चिक राशि – मेष मंगल की राशि है, इस राशि के लोगों काले और नीले रंग से होली खेलने से बचें। ये रंग शनि के हैं. शनि और मंगल एक दूसरे के शत्रु हैं। आपका शुभ रंग लाल है ।

वृषभ और तुला राशि – होली पर वृषभ राशि वालों के लिए लाल या भूरा रंग से बचना चाहिए। ये सूर्य के रंग है ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और सूर्य को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। आपका शुभ रंग सफेद है।

मिथुन और कन्या राशि – मिथुन राशि वालों को होली पर भूलकर भी ग्रे, सिलेटी रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये आपके जीवन पर नेगेटिव प्रभाव डालते हैं। आपकी राशि के स्वामी बुध है जिनका प्रिय रंग हरा है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे

कर्क राशि – कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। आप काले, नीले ये रंग राहु का प्रतिनिध्त्व करते हैं। चंद्रमा और राहु शत्रु माने गए हैं. होली पर इन रंगों से बचें। इससे मानसिक स्थिति पर बुरा आसर पड़ता है. आपका शुभ रंग सफेद है।

सिंह राशि – ये सूर्य की राशि है। होली पर आपके लिए नीले, गुलाबी, सफेद रंग अशुभ हो सकते हैं। ये रंग आपके व्यक्तिव पर बुरा असर डालते हैं। आपका शुभ रंग लाल, नारंगी है।

धनु और मीन राशि – आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, ऐसे में होली पर आप हरा, स्लेटी, सफेद रंग से परहेज करें। ये रंग शुक्र और बुध के हैं जो गुरु के शत्रु माने गए हैं। ये रंग आपके लिए भाग्यशाली नहीं माने जाते. आपका शुभ रंग पीला है।

मकर और कुंभ राशि – मकर राशि के स्वामी शनि है. आप होली पर लाल, सफेद, नारंगी रंग का उपयोग न करें।ये रंग आपके आत्मविश्वास में कमी ला सकते हैं. मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर हानि हो सकती है।

पढ़ें :- Rakhi to God first : रक्षाबंधन में पहले भगवान को ही बाधें राखी, अनुष्ठान संपन्न होता है निर्विघ्न
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...